Posts

Showing posts from 2020

नशा विनाश का कारण हैं

Image
नशा करता है नाश आज हम देख रहे हैं नशे की लत देश के नौजवानों के जीवन को बर्बाद कर रही है ऐसे कई परिवार हैं जिनको नशे ने अपना शिकार बना कर उन परिवारों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है नशे जैसी बुरी लत के कारण ही हम अपनों को खो बैठते हैं  नशा करने वाला व्यक्ति परिवार के लिए बोझ स्वरूप हो जाता है उसके समाज एवं राष्ट्र में उपादेयता शून्य हो जाती है नशा एक ऐसी खतरनाक बुराई है जो बसे बसाए खुशहाल परिवार को भी उजाड़ देती है, तथा धन व बल दोनो का नाश करती है। शराबी व्यक्ति का शरीर रोगों की खान बन जाता है। जिस कारण उनके परिवार को उनके नशे और बीमारियों पर खर्च के कारण दोहरी मार पड़ती है। नशा चाहे शराब, सुल्फा, अफीम, हिरोईन आदि-आदि किसी का भी प्रकार का करते हो, यह आपका सर्वनाश का कारण बनता है। क्योंकि किसी भी धार्मिक शास्त्र में उल्लेख नहीं कि नशा करें। जब तक हमारे जीवन में आध्यात्मिक ज्ञान प्रवेश नहीं करता तब तक जीवन बद से बदतर हो जाता है नशे जैसी बुराइयों को छोड़ पाना नामुमकिन सा लगता है परन्तु आध्यात्मिक मार्ग पर चलकर सभी बुराइयों को छोड़ पाना संभव है वर्तमान मे...