Posts

Showing posts from 2019

संत कबीर साहेब

Image
                     संत कबीर साहेब  पंद्रहवीं सदी के एक महान कवि और संत कबीर दास जी का जीवन अनेकों रहस्यों से भरा है। कोई उन्हें भगवान की संज्ञा देता हैं..!! तो कोई उन्हें केवल मात्र एक महान संत कहता है..! और आज हम इन्हीं में छिपे सत्य को जानने की कोशिश करेंगे। संत कबीर दास पंद्रहवीं सदी के भक्ति कालीन युग के एक महान काव्य धारा के प्रवर्तक थे उनकी रचनाओं ने हिंदी प्रदेश में भक्ति आंदोलन को गहरे स्तर तक प्रभावित किया है। तथा उन्होंने बहुत सी सामाजिक और रूढ़िवादी परंपराओं  का विरोध किया। तथा इस वजह से उस समय में उनका बहुत से हिंदू और मुस्लिम लोग विरोध किया करते थे।  परंतु वास्तव में तो कबीर दास एक महान विचारक और श्रेष्ठ समाज सुधारक थे। उनके उपदेश आज भी सद मार्ग की ओर प्रेरित करने वाले हैं। उनके द्वारा प्रवाहित की गई वह ज्ञान की धारा आज भी सबको पावन करती है।  संत कबीर दास संत परंपरा में सबसे निराली और अलग दिखाई देते थे। परंतु एकमात्र कबीर दास जी ऐसे संत थे। जिन पर हिंदू मुसलमान दोनों समुदायों ने अपना होन...